पालिका पहुंचे एंटी करप्शन के निरीक्षक, दर्ज कराए बयान
पिलखुवा। मेरठ एंटी करप्शन के निरीक्षक बाबर रजा जैदी मंगलवार की दोपहर नगर पालिका परिषद पिलखुवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रिश्वतखोरी प्रकरण से संबंधित फाइलों को खंगाल अधिकारी एवं कर्मचारियों के बयान दर्ज कराये।
गत तीन फरवरी को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार को रंगे हाथ एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। करप्शन टीम के प्रभारी केपी सिंह ने कोतवाली पर पालिका के अवर अभियंता समेत तीन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत नामजद रिपोर्ट दर्ज करा गिरफ्तार कर्मी को जेल भेज दिया था। हालांकि उच्च न्यायालय से जमानत पाकर विनोद को कुछ दिन पहले जेल के बाहर आ गया हैं। गत बृहस्पतिवार और शनिवार को एंटी करप्शन की दो सदस्य टीम ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच कागजात खंगाले थे।
एंटी करप्शन के निरीक्षक बाबर रजा जैदी ने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत कई लोगों को बयान दर्ज किए हैं। साथ ही संबंधित कागजों को देखकर कुछ फाइलों को कब्जे में लिया गया है।