पिलखुवा। दिल्ली मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी के चलते बुधवार की सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक छिजारसी रोड स्थित रेलवे फाटक को बंद रखा गया। छिजारसी रेलवे फाटक से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता हैं। फाटक बंद होने के कारण उससे निकलने वाले कई गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।
स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि छिजारसी रोड स्थित रेलवे फाटक के आसपास पटरी को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। जिसके कारण उक्त फाटक को बंद किया गया हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम आठ बजे फाटक को खोल दिया जाएगा।