फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
घायल खैरपुर खैराबाद निवासी महिल, युवती एवं युवक। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। पालतू कुत्ते द्वारा छत पर गंदगी करने की शिकायत करना पड़ोसी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दो माह की जच्चा समेत तीन को घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद निवासी तेजवीर सिह की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके पड़ोसी ने एक कुत्ता पाल रखा है। उक्त कुत्ता उसकी छत पर चढ़कर रोजाना गंदगी कर जाता है। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी दो माह की जच्चा बेटी ज्योति, बबीता एवं बेटा तुषार घायल हो गए। एचपीडीए चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें