चोरी के बाद बिखरे सामाना को दिखाता शिक्षक राजेश तोमर।
- फोटो : PILAKHWA
शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
पिलखुवा। बीती रात चोरो ने शिक्षक के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने उक्त घटना की तहरीर दी हैं।
हापुड़ के गांव निजामपुर निवासी राजेश कुमार तोमर पिलखुवा स्थित एक स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नगर के मोहल्ला नौरंगपुरी में मकान बनाकर रहता है। लगभग एक पखवाड़े पूर्व राजेश के मकान वाली गली स्थित एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक को कोरोना संदिग्ध समझकर शिक्षक अपने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ गांव चला गया था। वह रोजाना घर की देखभाल करने के लिए शहर आता था और शाम को वापस गांव चला जाता था। रविवार की रात बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एलइडी आदि सामान व कागजात चोरी कर ले गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि राजेश की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।