फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिजारसी टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं देने को लेकर मारपीट, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिजारसी टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं देने को लेकर मारपीट, हवाई फायरिंग
विज्ञापन

पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं देने को लेकर कार सवार चार दबंग युवकों ने वहां पर तैनात कर्मियों से मारपीट कर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने मौके पर पहुंच टोल कर्मियों की मदद से कार सवार चारों युवकों को हिरासत में लिया हैं। चारों युवक नशे में धुत थे और उनमें से एक अध्यापक व एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर बताया जाता हैं। पुलिस चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के गांव मैरोली निवासी चार दबंग युवक एक कार में सवार होकर रविवार शाम गढ़ की ओर से गाजियाबाद जा रहे थे। नेशनल हाईवे स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं देने को लेकर उनका झगड़ा वहां पर तैनात कर्मियों से हो गया। बताया जाता है कार सवार चारों युवकों ने अपने आप को लोकल का रहने वाला बताते हुए टोल शुल्क देने के इंकार किया। टोल कर्मी द्वारा कार सवारों से आईकार्ड दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने गाली गलौच एवं मारपीट शुरू दी। आरोप है कि अन्य टोल कर्मियों को आता देख कार सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसी बीच टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने टोल कर्मियों की मदद से कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिए कार सवार गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गांव मैरोली निवासी रवि, कन्नू, रिंकू और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दज कर ली गई है। चारों युवक शराब के नशे में धुत थे। पुलिस पूछताछ कर रही हैं। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग की घटना झूठी प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें