फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने बाजार का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ने बाजार का किया दौरा
विज्ञापन

पिलखुवा। शहर का आधा इलाका अनसील किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी ने नगर का दौरा किया। उन्होंने शहर के सील क्षेत्रों में लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने एडीएम से सील इलाके को भी जल्द खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने हैंडलूम नगरी की रेलवे रोड, घास मंड़ी, जवाहर बाजार, रमपुरा, साकेत, गांधी बाजार, बस अड्डा आदि मोहल्लों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बिना काम से घरों से बाहर नहीं निकलने, मास्क का प्रयोग करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने अनसील इलाके में खुले बाजार का निरीक्षण कर व्यापारियों से सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही काम करने निर्देश दिए। व्यापारियों द्वारा गाइडलाइन के अनुसार कार्य नहीं किए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान एसडीएम विशाल कुमार यादव, सीओ डा. तेजवीर सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें