कृषि विभाग ने बीज की दुकानों पर मारा छापा
धौलाना। तहसीलदार के नेतृत्व में कृषि विभाग ने खाद व बीज की दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने इस दौरान छह सैंपल लिए। हालांकि कई दुकानें बंद भी मिली। विभाग की इस कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. दिव्या मौर्य ने बताया कि धौलाना तहसीलदार संजय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में संचालित खाद व बीज की दुकानों पर छापे मारे गए थे। सूचना मिलने पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान छह सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। मिलावटी खाद व बीज की बिक्री की सूचना पर छापे मारे गए थे।