फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल टॉपर छात्रा बैंक में और छात्र इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं - स्कूल टॉपर किसान का बेटा आयुष इंजीनियर बनकर पिता का

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर व बैंकर बनना चाहते हैं पिलखुवा के टॉपर
विज्ञापन

पिलखुवा। विबग्योर स्कूल टॉप करने वाली छात्रा वैशाली बैंकर बनना चाहती हैं वहीं टीआरएस स्कूल का टॉपर छात्र आयुष कुमार इंजीनियर बनकर अपने पिता का सपना पूरा करना चाहता हैं। शहर की टॉपर छात्रा वैशाली के पिता आर्मी से रिटायर्ड होकर बैक में नौकरी करते हैं और माता ग्रहणी है। वही टीआरएस स्कूल के टॉपर छात्र आयुष के पिता किसान हैं। प्रतिभाशाली छात्राओं ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों एवं परिजनों को दिया हैं।
पिलखुवा में विबग्योर, टीआरएस, डीएवी एवं ऐंजल इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। विबग्योर स्कूल में जुड़वा बहन पलक मित्तल एवं पंखरी मित्तल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनो ने समान अंक प्राप्त कर परिजनों के साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया हैं। वही टीआरएस स्कूल के छात्र पुनीत ने स्कूल में दूसरा एवं दीप्ति तोमर ने तीसरा स्थान पाप्त किया हैं। वही धौलाना रोड़ स्थित ऐंजल स्कूल की छात्रा समरीन ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया है, वही 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
विज्ञापन

विबग्योर स्कूल की प्रधानाचार्य छाया अग्रवाल ने बताया कि उनके स्कूल में हाईस्कूल में 91 छात्र एवं छात्राएं है, और शत प्रतिशत पास हुए हैं। उनके स्कूल की छात्रा वैशाली ने स्कूल के अलावा पिलखुवा में भी टॉप किया है। बीस छात्र एवं छात्राओं के 90 प्रतिशत से ऊपर अंक आए हैं।
टीआरएस स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में 54 छात्र एवं छात्राएं हाईस्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है। उन्होने बताया कि 90 प्रतिशत से ऊपर स्कूल के 33 छात्र एवं छात्राओं के अंक आए हैं।
विज्ञापन

ऐंजल स्कूल की प्रधानाचार्य हिमानी शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल के शत प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। स्कूल की छात्रा समरीन ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर छात्रा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें