फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों ने लगाया अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप - एसडीएम ने कहा इलाज में लापरवाही बर्दास्त नही, जांचोपरांत होगी क

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्था पर भड़के मरीज
विज्ञापन

पिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों ने अव्यवस्था का आरोप लगाया है। मरीजों का आरोप है कि उन्हें न तो समय से दवाई दी जा रही है और न ही खान-पान की सही व्यवस्था है। अस्पताल प्रबंधन पर भी मनमानी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पिलखुवा के तीन मेडिकल कॉलेजों में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं हापुड़, पिलखुवा के मरीजों को अनवरपुर के पास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाता है। लेकिन वहां की अव्यवस्थाएं से मरीज इन दिनों काफी परेशान हैं। वर्तमान में उक्त मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित लगभग सौ मरीज भर्ती हैं। आइशोलेसन वार्ड में भर्ती मरीजों ने अस्पताल कर्मियों एवं चिकित्सको पर समय से दवाई न देने व खानपान की व्यवस्था सही न करने व गंदगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी मरीजों का सही से ध्यान रख रहें हैं तथा दवाई दे रहे हैं। अगर कोई शिकायत है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम विशाल कुमार यादव ने बताया कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जांच की जाएगी। जो भी शिकायतें हैं उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें