फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बिजली विभाग के संबिदाकर्मी के नगदी, मोबाइल व बाइक लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े संविदाकर्मी से नगदी सहित बाइक लूटी
विज्ञापन

पिलखुवा। घर वापस लौट रहे बिजली विभाग के संविदाकर्मी से अज्ञात बदमाशों ने डूहरी पेट्रोल पंप के पास मारपीट मोबाइल, नगदी और बाइक लूट ली। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटो कांबिग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना क्षेत्र के गांव कांवी निवासी वरुण कुमार बिजली विभाग में संबिदा कर्मी हैं। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वरुण बिजली विभाग के कार्यालय से वापस घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में डूहरी पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर जबरन रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर उससे नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। राहगीरों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूट का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, चोरी का मामला लगता है। पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें