फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
मजूदर की मौत के बाद अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। क्षेत्र के जिंदल नगर स्थित लोहे के पार्टस बनाने वाली फैक्टरी में काम करते समय एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मजदूर के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बिना सेफ्टी बेल्ट देकर काम कराने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के अंतर्गत गांव मानपुर निवासी अतुल राघव जिंदल नगर स्थित लोहे के पार्टस बनाने वाली कंपनी में काम करता था। रविवार को वह फैक्टरी की छत पर चढ़कर लोहे के की चादर उतार रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नीचे फर्श पर गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचा दिया। जिसके चलते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाकर काम कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परजिनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। परिजनों ने बताया कि अतुल की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। कंपनी के सीनियर लोग छुट्टी के दिन जबरदस्ती काम करा रहे थे। इस दौरान मृतक ने कोई सेफ्टी बेल्ट नही लगा रखी थी। जिस कारण से उसकी मौत हुई हैं। मृतक के भाई मोहित ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी हैं। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें