फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक द्वारा लिफ्ट नहीं दिए जाने पर युवको ने ट्रक को तोड़ चालक को पीट घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट नहीं देने पर ट्रक में तोड़फोड़, चालक को पीटा
विज्ञापन

पिलखुवा। लिफ्ट नहीं देने पर तीन युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। वहीं चालक को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बदायूं के सादूलागंज निवासी विनोद कुमार एक ट्रक पर चालक की नौकरी करता है। शुक्रवार की देरशाम वह बरेली से ट्रक लेकर जारचा जा रहा था। धौलाना रोड पर हावल की पुलिया के पर खड़े तीन युवकों ने उक्त ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक द्वारा ट्रक रोकने पर उक्त युवकों ने धौलाना तक ट्रक में बैठाकर ले चलने का आग्रह किया। आरोप है कि ट्रक चालक द्वारा इंकार करने पर युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने चालक को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हावल निवासी इशरार व महताब और मदापुर निवासी उमर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें