फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग अलग मामलो में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन

पिलखुवा। पिलखुवा पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेजा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गत 3 जनवरी को गांव गालंद निवासी बिल्लू एवं रविन्द्र के बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों एवं उनके परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। उन्होंने बताया कि इसके चलते शनिवार की रात बच्चों के झगड़े के बाद दोनों के परिजनों में आपस में मारपीट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविन्द्र एवं बिल्लू को गिरफ्तार कर थाना पर ले आई।
विज्ञापन

कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने बताया कि दूसरी घटना गांव पूठा हुसैनपुर में घटित हुई। गांव निवासी आशुतोष एवं रोहित बिजली विभाग में बतौर संविदाकर्मी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आशुतोष, रोहित एवं नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। नरेन्द्र रोहित का भांजा है जो घटना के समय मौके पर था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें