फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 11 का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ कक्षा 11 का छात्र
विज्ञापन

पिलखुवा। तीन दिन पूर्व स्कूल गया कक्षा 11 का छात्र उसी दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। छात्र के परिजनों ने सभी संभावित स्थानों उसकी तलाश की, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर छात्र को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेंड़ा निवासी मारूफ का 16 वर्षीय बेटा कैफ नगर के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। बताया जाता है कि गत 16 नवंबर की सुबह स्कूल में फीस के जमा कराने के लिए घर से तीन हजार रुपये लेकर गया था। छात्र के शाम तक वापस घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा उसकी सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की गई जिसका कहीं पर भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि अगले दिन स्कूल जाकर पता चला कि वह उस दिन स्कूल में भी गया हैं। छात्र के परिजन एवं ग्रामीण उसके अपहरण की आशंका जता रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार को छात्र के पिता ने थाना पर तहरीर देकर पुलिस से उसकी बरामदगी की मांग की हैं। पुष्टि करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर छात्र को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें