मतदाता सत्यापन कार्य में लापरवाही पर 17 बीएलओ का रोका वेतन
धौलाना। मतदाता सत्यापन कार्य में लगे बीएलओ द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सत्यापन कार्य संतोषजनक न करने पर एसडीएम ने 17 बीएलए का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। एसडीएम विशाल कुमार यादव ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य में लगे 17 बीएलओ द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सत्यापन कार्य पूरा नही किया गया। जबकि 21 सितंबर तक अन्य बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्त्रस्म सफलतापूर्वक किया जा चुका है । इस दौरान प्रत्येक बीएलओ को अपने मोबाइल में 20 मतदाताओं का ऑनलाइन फार्म बीएलओ एप के द्वारा सत्यापित सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन बीएलओ ने संतोषजनक कार्य नहीं किया और ना ही आईडी जमा कराई । इस लापरवाही पर बीएलओ राहुल शर्मा निजामपुर, गीता रानी नान, ममता शर्मा खैरपुर खैराबाद, किरण जटपुरा , सुधा रानी वाड़ा खुर्द, विनोद पिलखुवा, शालिनी गर्ग व सुदेश कुमारी हिंडालपुर, राजकुमार पिपलैडा, निधि गुप्ता बझैडा कला, मंजू कुमारी इंद्रगढ़ी गालंद, परविंदर कुमार गालंद, आदेश कुमारी पिपलैडा ,बिलकिस, रीना, खिचरा, मनोज कुमार नंगला उदयरामपुर, कविता हसनपुर लोढा पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।