यूपी काप एप से अब घर बैठे हो सकेगी एफआईआर
धौलाना। थाना परिसर में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय नागरिकों को यूपी काप एप से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया। बताया गया कि एप के माध्यम से लोग अब घर बैठे एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि एप के माध्यम से चोरी, लूट की घटनाएं, मोबाइल स्नैचिंग, बच्चों की गुमशुदगी, किराएदार व कर्मचारियों का सत्यापन, गुमशुदगी, चरित्र प्रमाण पत्र और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ई-एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। इसके अलावा करेक्टर सर्टिफिकेट, डोमेस्टिक हेल्प वेरीफिकेशन, इम्प्लाई वेरीफिकेशन आदि मौजूद हैं। एप डाउनलोड करने के लिए एंड्रायड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर पर यूपी कॉप सर्च करना होगा। डाउनलोड होने के बाद खुद का पंजीकरण अनिवार्य होगा। एप स्टाल करने के बाद व्यक्ति को अपनी सेल्फ आइडी बनानी होगी। आईडी के लिए व्यक्ति को एप पर नया पंजीकरण कराना होगा। बताया कि एप पर मुकदमा दर्ज होते ही थाने के प्रभारी के सीयूजी नंबर पर सूचना आ जाएगी।
उन्होंने बताया कि थाना आने वाले लोगों के मोबाइल में यूपी काप एप डाउनलोड करने में मदद करेंगे। इस दौरान उप निरीक्षक जयपाल सिंह रावत नवीन कुमार गौतम ,राजीव कुमार, प्रताप सिंह , संजीव कुमार, अशवनी रोहिल्ला, नीटू मलिक प्रवेश कुमार ,हेमलता, रीटा सिंह, रेखा तौमर, रजनी वर्मा , कमलेश सिंह, इदरीश मलिक ओमप्रकाश और सोनू राणा दिनेश कुमार पवन कुमार पवन राणा प्रदीप नागर इंसाद प्रधान राशिद अली आदि मौजूद रहे।