केवल सखाभाव से ही पाया जा सकता भगवान को
धौलाना। क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। देर रात तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान श्री कृष्ण मंदिर में कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया गया। इस मौके पर झांकियां निकाली गयी। ऊंचा अमीरपुर में गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्त्रस्म में समाज सेवी ललित राणा ने कहा कि श्रीकृष्ण की भक्ति ही इस संसार के सभी दुखों की तारणहार है। कृष्ण केवल भाव के भूखे हैं जिन्हें केवल सखाभाव से ही पाया जा सकता है। इस अवसर पर झांकियां निकाली गयी। मटकी फोड़ , कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर हिमांशु, ब्रजराज, सोमवीर, साहुल, राहुल, योगेश, अनुज, विनीत, दुष्यंत, प्रेमवीर, संजीव आदि मौजूद रहे।
धौलाना स्थित जाहरवीर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंग बिरंगे परिधानों में स्कूली छात्र -छात्राओं ने श्रीकृष्ण पर आधारित लघु नाटिका में कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। राधा और श्रीकृष्ण की वेषभूषा में भूमिका मनमोहक व भाव विभोर प्रस्तुति दे बच्चों ने मन मोह लिया। विभिन्न प्रसंगो के माध्यम से कृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला गया। धौलाना कस्बा में ईश्वर स्वीट कार्नर के समीप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया । वही कस्बा धौलाना के पक्की चौपाल और बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। उधर ग्राम निधावली, दौलतपुर ढीकरी, सपनावत, कंदौला, बझैडा खुर्द, समाना, कपूरपुर ,बासतपुर ,सौलाना समेत अन्य गांवों में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।