फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर के शक में महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोर के शक में महिला की पिटाई, बनाई वीडियो
विज्ञापन

पिलखुवा। गांव सिखैड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक महिला की बच्चा चोर के शक में लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोग महिला का वीडियो भी बनाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से महिला को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे कोतवाली ले आई। महिला से पूछताछ कर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एक महिला गांव सिखैड़ा बंबे की सड़क पर बृहस्पतिवार को प्लास्टिक की बोरी लेकर धूम रही थी। इस दौरान लोगों ने महिला को देखा तो उन्होंने उसे बच्चा चोर समझ लिया। इसके बाद लोगों ने महिला को पकड़ लिया। भीड़ ने महिला के साथ सरेराह धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए वीडियों बनाते रहे। लोगों की नाराजगी बढ़ती ही गई। भीड़ में से ही कुछ लोगों ने महिला पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बारिश कर दी। सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौकेे पर पहुंची और महिला को पिलखुवा कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी योगेश बालियान का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शांति बताया है। वह कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंह पुर की रहने वाली है। उसके परिजनों कोे बुलाकर सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी निर्दोष पर ऐसा जुल्म हुआ तो कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें