फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के कार्य के चलते चंडी रोड़ फाटक रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के कार्य के चलते बंद रहा चंडी रोड फाटक
विज्ञापन

पिलखुवा मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को चंडी रोड रेलवे फाटक बंद रहा। इस दौरान लोगों को नजदीक के रेलवे रोड़ फाटक और गांधी रोड ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। जिससे लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की दोपहर चंडी फाटक पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों तरफ से फाटक को बंद कर दिया गया। चंडी फाटक से होकर गुजरने वाले लोग नजदीक के रेलवे फाटक और गांधी रोड ओवरब्रिज से होकर निकले। जिसके चलते वहां गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नगर में प्रवेश करने के लिए रेलवे रोड, चंडी फाटक व गांधी रोड मुख्य मार्ग है। चंडी रोड स्थित रेलवे फाटक बंद होने व गांधी रोड व रेलवे रोड़ फाटक का रास्ता ही बचता है। शनिवार को रेलवे रोड़ पर वाहनों का अधिक दबाव रहा, जिसके चलते व्यापारियों के माल लाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खड़े रहे है। स्थानीय लोगों को कहना है कि फाटक बंद रहने की सूचना लोगों को पहले ही दी जानी चाहिए थी। मुख्य रुप से फाटक बंद होने से आसपास के दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों को दिक्कत होती है। वरिष्ठ खंड इंजिनियर अभय शर्मा का कहना है कि डीआरएम के आदेश पर सभी रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। आगे भी कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें