फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी का वीडियो हुआ वायरल तो होगी एफआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी का वीडियो हुआ वायरल तो होगी एफआरआई
विज्ञापन

धौलाना । ईद की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समुदाय व ग्राम प्रधानों के साथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने, ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने खुले स्थानों पर कुर्बानी करने वालों को अगाह करते हुए कहा कि
किसी भी सूरत में ऐसे लोगों को बख्शा नही जाएगा।
सीओ ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। कुर्बानी की जगह को पर्दे से ढककर रखा जाए और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मस्जिद व ईदगाह के आसपास के इलाकों पर विशेष रूप से नजर रखी जाए। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतर्कता से ध्यान रखा जाए। किसी भी अप्रिय घटना के अंदेशे की जानकारी संबंधित अधिकारी को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बैठक में मौजूद लोगों से सुझाव भी मांगे। थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि वह ऐसे लोगों पर नजर रखें जो अंशाति फैलाने, अफवाह उड़ाने में बढ़चढ़ कर भूमिका अदा करते हैं। बैठक में हारून चौधरी, पूर्व प्रधान अबरार अंसारी आप पहलवान आकिल पहलवान प्रदीप नागर इदरीश मलिक पवन राणा उस्मान तोमर बॉबी खान दीक्षित राणा जमील प्रधान, राशिद अली , मूलचंद जाटव, ओमप्रकाश उर्फ सोनू राणा, श्रवण कुमार, निरंजन शर्मा, समेत देहरा ,बझैडा कला , नरायणपुर, सिवाया , धौलाना, खिचरा, पिपलैडा के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें