फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्डों को बंधक बनाकर लूटा रेलवे ब्रिज निर्माण का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्डों को बंधक बनाकर लूटा रेलवे ब्रिज निर्माण का सामान
विज्ञापन

पिलखुवा। मोनार्ड यूनिवर्सिटी कट के पास बीती रात बदमाश गार्डों को तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाश रेलवे ब्रिज के निर्माण का सामान लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
हाइवे-9 से मोनार्ड यूनिवर्सिटी को जाने वाले मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास रेलवे विभाग द्वारा ओवरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। ओवर ब्रिज बनाने का सामान पास में बने एक खाली मैदान में रख हुआ है। रविवार की शाम गांव अतरौली व हाफिजपुर निवासी योगेश व देवेंद्र ग्राउंड पर ड्यूटी कर रहे थे। रात के करीब 1.30 बजे कुछ बदमाश छोटा हाथी लेकर मैदान में आए। जब गार्डों ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर गार्डों को बंधक बन लिया और कई क्विंटल लोहे का सरिया और लोहे की प्लेट लूटकर फरार हो गए। किसी तरह से दोनों गार्डों ने बदमाशों के जाने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारवाड़ चौकी प्रभारी हरी सिंह का कहना है कि गार्डों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। इस संबंध में सिक्योरिटी इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें