फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डकैती में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डकैती और बिजली के तार चोरी में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार देर रात गांव गोहरा-आलमगीरपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों से एक क्विंटल तार, दो तमंचे, दो कारतूस व दो खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जिला मेरठ के थाना बुढ़ाना और थाना खरखौदा क्षेत्र में हुई डकैती व बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में विद्युत तार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश गांव गोहरा आलमगीरपुर के जंगल में किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को जंगल में दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस द्वारा ललकारने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। इनकी पहचान थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी गुलबहार और जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव नंगला पातू निवासी सुहैल के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर विद्युत लाइन का तार गांव गोहरा-अलमगीरपुर के जंगल में छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें