फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: माल लेकर व्यापारी को थमाए 5.38 लाख के फर्जी चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
माल लेकर व्यापारी को थमाए 5.38 लाख के फर्जी चेक
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के नवज्योति कालोनी निवासी व्यापारी अजय माहेश्वरी से पैकेजिंग मैटेरियल का 5.38 लाख रुपये का माल लेकर कुछ लोगों ने फर्जी बैंक चेक दे दिए। बैंक में चेक लगाने पर उसे फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित व्यापारी अजय माहेश्वरी ने बताया कि ऋषि पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के नाम से उनकी नवज्योति कॉलोनी में फर्म का कार्यालय है। जबकि फर्म का गोदाम जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में है। उनका इंडिया मार्ट में भी रजिस्ट्रेशन है। उन्होंने बताया कि इंडिया मार्ट से उनके पास पैकेजिंग मैटेरियल माल की डिमांड आई थी। माल के संबंध में जानकारी करने वाले नवीन कुमार नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर बात की तो नवीन ने बताया कि एसटी सर्विसेज नाम से उसकी उत्तराखंड रुड़की में कंपनी है। उसने ई-मेल आईडी पर 1500 किलो पैकेजिंग मैटेरियल के माल का परचेज आर्डर लिखित रूप में भेजा था।
विज्ञापन

13 अक्तूूबर को माल की डिलीवरी लेने के लिए नवीन कुछ कर्मचारियों के साथ फैक्टरी पहुंचा था। माल लेने के बाद उसने उज्जीवन बैंक का 273025 रुपये का चेक दिया था। चैक पर एसटी सर्विसेज फर्म के प्रोपराइटर राजेश मिश्रा के हस्ताक्षर थे। 17 अक्तूबर 2022 को दूसरा आर्डर भेजा गया। 19 अक्तूूबर 2022 को राजेश मिश्रा ने अपने कर्मचारियों को माल लेने के लिए पीड़ित के गोदाम पर भेजा। माल के बिल के संबंध में 29 अक्तूबर 2022 को राजेश मिश्रा और नवीन कुमार ने पीड़ित को 265500 रुपये का एक्सिस बैंक का चेक भेजा था। लेकिन जब उसने चेक बैंक में लगाए तो दोनों बाउंस हो गए। छानबीन करने पर पता चला कि बैंक चेक एसटी सर्विसेज कंपनी के नहीं थे। बल्कि इन्हें फर्जी ढंग से तैयार किया गया था।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि व्यापारी की शिकायत के आधार पर नवीन कुमार, राजेश मिश्रा और उनके अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें