फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में आग लगाने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में युवक कैद

विज्ञापन
ताराचन्द कालेज में बैठक करते पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
स्कूल में आग लगाने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में युवक कैद
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के तगासराय में स्थित चौधरी तारचंद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों ने आग लगाने का भी प्रयास किया था। स्कूल में लगे एक कैमरे में आरोपी कैद हो गया है, जो कमरों में आग लगाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को स्कूल प्रबंधन ने बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि मंगलवार रात की घटना सोची समझी साजिश के तहत की गई थी। एक आरोपी प्रतिमा और भगवान की मूर्तियों को खंडित करने के साथ स्कूल के भवन में भी आग लगाने का प्रयास करते दिख रहा है। प्रबंध समिति के प्रबंधक राजपाल त्यागी ने कहा कि पुलिस को इस मामले में तत्काल असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करनी चाहिए। ताकि उन्हें उनके किए का सबक मिल सके। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर विजय त्यागी, संजय यादव, नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में एक युवक दिख रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ताराचन्द कालेज में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ युवक। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें