फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से शुरू हो रहा पेराई सत्र, मिलों पर अभी भी 200 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चार से शुरू हो रहा पेराई सत्र, मिलों पर अभी भी 200 करोड़ बकाया
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 60 हजार किसानों का 200 करोड़ दबाए बैठे चीनी मिलों को गन्ना विभाग ने नोटिस जारी किया है। लक्ष्य के सापेक्ष हर महीने 70 करोड़ का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। एफआईआर की भी चेतावनी दी गई है, दो नवंबर से मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। नए पेराई सत्र में भी भुगतान को पटरी पर लाना चुनौती होगा।
जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है, इस साल भुगतान संबंधी समस्या के चलते ही किसानों ने दो फीसदी रकबा घटाया है। इसके अलावा फसल में भयंकर बीमारी का प्रकोप है, मिल भी देरी से चालू हो रहे हैं। ऐसे में किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है कि भुगतान के नाम पर चीनी मिल किसानों के साथ साथ अधिकारियों को भी गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष भुगतान कराने में भी गन्ना विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को खूब सख्ती करनी पड़ रही है। गन्ना विभाग हर 15 दिन में चीनी मिलों को नोटिस जारी कर रहा है। इस बार भी नोटिस जारी किया गया है, लेकिन इसमें एक माह के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष 70 करोड़ का भुगतान नहीं करने पर एफआईआर की भी चेतावनी दी गई है।
किसानों ने की सेंटर बदलने की अपील
गन्ना भुगतान में देरी से परेशान सैकड़ों किसानों ने सिंभावली चीनी मिल से मुंह मोड़ लिया है। रसूलपुर, अयादनगर, दादरी समेत कई गांवों के किसानों ने सेंटर बदली की अपील की थी। कई केंद्रों को गांवों में बदला भी गया है।
दो से चलेंगे मिल, चार से पेराई का शुभारंभ
चीनी मिलों में पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ दो नवंबर से होगा। लेकिन पेराई चार नवंबर से शुरू हो सकेगी। ऐसे में तीन नवंबर से क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद किया जा सकता है। किसानों को कलेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
क्रेशरों पर हो रही गन्ने की पेराई
जिलेभर में लगे क्रेशर बीते एक महीने से चल रहे हैं, 20 फीसदी से अधिक गन्ना इन क्रेशरों पर खपाया जा चुका है। किसान गेहूं बुवाई के लिए खेत खाली कर रहे हैं, मिलों को देरी से चलने का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

चीनी मिलों पर भुगतान की स्थिति
चीनी मिल देय भुगतान अवशेष
सिंभावली 342 करोड़ 159 करोड़
ब्रजनाथपुर 151 करोड़ 42 करोड़
वर्तमान में जिले में गन्ने का रकबा
जिले में गन्ने का रकबा---41946.448 हेक्टेयर
पौधा--------------19238.930 हेक्टेयर
पेड़ी--------------22702.518 हेक्टेयर
भुगतान में तेजी के दिए आदेश
चीनी मिलों को नोटिस जारी कर, भुगतान में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। चार नवंबर से पेराई शुरू होगी, दो नवंबर से मिलों में शुभारंभ की तैयारी है। भुगतान में देरी की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।--निधि गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें