फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला
विज्ञापन

हापुड़। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। आतिशबाजी के बाद कुत्ते और खतरनाक हो रहे हैं। नगर के बुर्ज मोहल्ला निवासी इब्राहिम पुत्र मोनू मंगलवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चा खुद को बचाने के लिए भागा लेकिन उसके सिर में कुत्ते का दांत लग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

शहर में कुत्तों का आतंक पिछले कुछ दिनों में बढ़ा है। लगातार कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। दिवाली पर हुए आतिशबाजी और धमाकों का असर भी इनके व्यवहार पर पड़ा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को सरकारी अस्पताल में करीब 65 लोगों ने पहुंचकर रैबीज की वैक्सीन लगवाई। इतनी बड़ी संख्या में कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं बुर्ज मोहल्ले में एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला किर दिया। हालांकि बच्चा सुरक्षित है, लेकिन इससे पहले तीन लोगों को कुत्ता काट चुका है। कोठीगेट पर भी एक कुत्ता पिछले कई महीनों में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष है। सफाई निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि खतरनाक हो चुके कुत्तों को पकड़वाकर आबादी से दूर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें