फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
धौलाना पुलिस की मुठभेड में घायल हुये बदमाशों को ले जाते पुलिसकर्मी । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कपूरपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गुलावठी की फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई साढ़े नौ लाख की लूट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से दो लाख 51 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कपूरपुर पुलिस गांव नरैना के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की बाइक पर दो बदमाश आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा कर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों की पहचान गुड्डू उर्फ निसार गांव मोढ़ी थाना हाफिजपुर और सनी उर्फ सलीम निवासी गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 सितंबर को बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर फिनो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट इकबाल से हथियारों के बल पर साढ़े नौ लाख रुपये की लूट की थी। इनके पास से लूटे गए दो लाख 51 हजार रुपये, बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों का एक साथी पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें