फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को जेएमएस में होगी जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
31 को जेएमएस में होगी जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
विज्ञापन

हापुड़। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन हापुड़ द्वारा 31 अक्तूबर को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के उपरांत 37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जनपद हापुड़ की टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-14,16,18 और 20 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के बाद से नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। गत दो वर्षों से प्रतियोगिता न होने से खिलाड़ी काफी मायूस थे। हालांकि पूर्व में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में केवल अंडर-14 और 16 वर्ष के खिलाड़ी भी भाग लेते थे, लेकिन इस बार अंडर-18 और 20 वर्ग के खिलाड़ी भी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11 नवंबर से 15 नवंबर तक गुवाहाटी आसाम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग 14,16, 18, 20 ( बालक / बालिका ) प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी की जन्मतिथि 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए जन्म 16 नवंबर 2008 से 15 नवंबर 2010 के बीच, आयु वर्ग 16 के लिए जन्म 16 नवंबर 2006 से 15 नवंबर 2008 के बीच, आयु वर्ग 18 के लिए जन्म 16 नवंबर 2004 से 15 नवंबर 2006 के बीच एवं आयु वर्ग 20 के लिए खिलाड़ी का जन्म 16 नवंबर 2002 से 15 नवंबर 2004 के बीच होना चाहिए।
टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुदर्शन त्यागी ने बताया कि अंडर 16,18,20 बालक/बालिका वर्ग में प्रति इवेंट में दो खिलाड़ियों की एंट्री भेजी जाएगी वहीं अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग में प्रति इवेंट केवल एक ही खिलाड़ी की एंट्री भेजी जाएगी, इसलिए खिलाड़ी पूरी तैयारी कर लें। प्रतियोगिता के दौरान एक एथलीट दो इवेंट में भाग ले सकता है, लेकिन इसके लिए एंट्री फीस अलग-अलग देनी होगी।
इन प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों को 30 अक्तूबर शाम 5 बजे तक अपनी एंट्री क्लब के माध्यम से या स्कूल के माध्यम से एसोसिएशन को उपलब्ध करानी होंगी ऑन द स्पॉट एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रमाण पत्र के लिए खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति (नगर पालिका, ग्राम पंचायत) और कक्षा 10 का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
ये प्रतियोगिताएं होंगी--
अंडर 20 बालक वर्ग - 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, होगी।
विज्ञापन

अंडर-18 बालक वर्ग - 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो।
अंडर 16 बालक वर्ग - 100 मीटर, 300 मीटर, 800 मीटर, 2000 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो।
अंडर 14 बालक वर्ग - 60 मीटर, 600 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, शॉट पुट, किड्स जेवलिन थ्रो ।
अंडर 20 बालिका वर्ग - 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो।
अंडर 18 बालिका वर्ग - 100 मीटर, 20 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो ।
अंडर 16 बालिका वर्ग - 100 मीटर, 300 मीटर, 800 मीटर, 2000 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो।
अंडर 14 बालिका वर्ग - 60 मीटर, 600 मीटर, हाई जंप, लंबी कूद, शॉट पुट, किड्स जेवलिन थ्रो ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें