फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पुत्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेले पुत्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला के साथ सौतेले पुत्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाए पति ने मारपीट कर दी और तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड निवासी महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके पहले पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता ने दूसरा निकाह जिला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से कर लिया। दूसरे पति का पहले भी निकाह हो चुका था। उसकी भी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पति को पहली पत्नी से एक पुत्र है। 11 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे सौतेला पुत्र उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पति, सास और ससुर मौके पर आ गए। उसने पूरी बात बताई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता पर मायके से एक लाख रुपये लाकर देने का दबाव बनाया। 12 अक्तूबर को पति ने तीन तलाक कह कर उसे बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन के पास छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें