फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी ने ही किया था लूट का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्तन व्यापारी ने ही किया था लूट का नाटक
विज्ञापन

- सुबूत न मिलने के बाद पुलिस की पूछताछ में व्यापारी ने किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर हुई 90 हजार रुपये लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बर्तन व्यापारी ने ही रुपये हड़पने के चक्कर में फर्जी लूट की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने व्यापारी से 90 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि थाना पिलखुवा के जवाहर बाजार निवासी बर्तन व्यापारी शिवम अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने साथ करीब 90 हजार रुपये की लूट की सूचना पुलिस को दी थी। मुख्य रूप से उसके पिता पंकज अग्रवाल ही पूरे कारोबार को देखते हैं। शिवम ने बताया था कि शुक्रवार दोपहर वह स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ के व्यापारियों को पेमेंट देने के लिए आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पुलिस कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिए हैं। पूछताछ में व्यापारी ने पुलिस को बताया था कि निजामपुर बाईपास से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने हाईवे और इसके आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाल डाला लेकिन शिवम का किसी बाइक सवार ने पीछा ही नहीं किया। पूछताछ में बार-बार व्यापारी अपने बयान भी बदल रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर शिवम ने बताया कि उसने रुपये हड़पने के उद्देश्य से पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी थी। पिता से रुपये मांगने के बजाय व इन रुपयों से दोस्तों के साथ दिवाली मनाना चाहता था, इसी लिए उसने रुपये हड़पने का प्लॉन बनाया। उसने घर में ही रुपये छिपा दिए थे। शिवम की निशानदेही पर पुलिस ने 90 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। मामले में शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें