फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के गहने खरीदने वाला सराफ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के गहने खरीदने वाला सराफ पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। लखनऊ के दुमका क्षेत्र में अधिवक्ता के घर में हुई चोरी की घटना के तार हापुड़ से जुड़े हैं। सोमवार को लखनऊ पुलिस ने सराफा बाजार से एक सराफा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ के दुमका क्षेत्र में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता सैय्यद कफील अहमद के घर से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और गहने चोरी किए थे। मामले में अधिवक्ता ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस मामले में एसओजी की टीम ने चोरी में शामिल कुछ चोरों को पकड़ लिया है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने चोरी का माल हापुड़ के सराफा बाजार स्थित एक सराफ को बेचा था। जिसके बाद लखनऊ पुलिस की टीम ने सराफा बाजार में एक सराफ की दुकान पर छापा मारा। टीम ने सराफ को हिरासत में ले लिया है। उसकी दुकान से कुछ गहनों को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि लखनऊ पुलिस टीम सराफ से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही अन्य जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें