फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ का ड्राइवर गाड़ी में रखे 10 लाख रुपये लेकर फरार

सार

सराफ का ड्राइवर गाड़ी में रखे 10 लाख रुपये लेकर फरार हापुड़।काफी तलाश के बाद भी चालक का कोई पता नहीं चल सका और मोबाइल भी बंद हो गया।उन्होंने घर से कार की दूसरी चाबी मंगवाकर कार का लॉक खोला तो कार से रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराफ का ड्राइवर गाड़ी में रखे 10 लाख रुपये लेकर फरार
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सराफ लवकुश का ड्राइवर कार में रखे दस लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। मामले में सराफ ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला श्रीनगर के रहने वाले लवकुश की सराफा बाजार में दुकान है। मोहल्ला तगासराय निवासी एक युवक उसकी कार पर ड्राइवर है। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से मेरठ चिकित्सक के पास गए थे। उस दौरान कार में 10 लाख रुपये रखे थे। इस बात की जानकारी ड्राइवर को भी थी। कार में रखे रुपयों को ड्राइवर के साथ छोड़कर वे चिकित्सक के पास चले गए। चिकित्सक को दिखाने के बाद जब वह लौटे तो कार लॉक थी और ड्राइवर लापता था। काफी तलाश के बाद भी चालक का कोई पता नहीं चल सका और मोबाइल भी बंद हो गया। उन्होंने घर से कार की दूसरी चाबी मंगवाकर कार का लॉक खोला तो कार से रुपये भी गायब थे। मामले की शिकायत मेरठ पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित ने हापुड़ पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें