फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप, मेज पर होता मिला मरीजों का उपचार

सार

जिले में बुखार का प्रकोप, मेज पर होता मिला मरीजों का उपचार हापुड़।वहां फोल्डिंग और मेज डालकर मरीजों को उन्हीं पर लिटाकर उपचार दिया जा रहा था।इस पर चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
गांव लुहारी में लोगो के स्वास्थय की जानकारी करते सीएमओ डॉ सुनील कुमार । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बुखार का प्रकोप, मेज पर होता मिला मरीजों का उपचार
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुखार बेकाबू हो गया है, अस्पतालों के बेड फुल हैं। मरीजों को फोल्डिंग और मेज पर लिटाकर उपचार दिया जा रहा है। कई क्लीनिक पैसा बनाने के लिए बिन वजह ग्लूकोज चढ़ा रहे हैं, इस पर सीएमओ ने डेहरा कुटी स्थित एक अस्पताल को नोटिस भी जारी किया है।
गढ़ क्षेत्र में बुखार का असर अधिक दिख रहा है। शुक्रवार को सीएमओ ने क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह डेहरा कुटी स्थित एक अस्पताल पहुंचे वहां देखा कि सभी बेड फुल थे। वहां फोल्डिंग और मेज डालकर मरीजों को उन्हीं पर लिटाकर उपचार दिया जा रहा था। सीएमओ ने जांच के दौरान पाया कि कई मरीजों को ग्लूकोज की जरूरत नहीं थी, फिर भी ग्लूकोज दी जा रही थी। इस पर चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

लुहारी में अस्पताल प्रभारी अनुपस्थित, वेतन काटा
शुक्रवार को सीएमओ लुहारी गांव के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां अस्पताल के प्रभारी दूसरे दिन भी अनुपस्थित रहे। सीएमओ ने वेतन काटने के आदेश दिए वहीं खुद ही मरीजों का उपचार किया। लुहारी गांव में हर घर के अंदर बुखार के मरीज हैं, ग्रामीणों ने दावा किया है कि करीब सात मौत हाल ही में हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया था, अस्पताल के प्रभारी विनोद कुमार अनुपस्थित मिले, उनका वेतन काट दिया गया था। उन्होंने गांव में ग्रामीणों के बीच जाकर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
डेंगू के मिले हैं 9 केस
जिले में इस साल अब तक डेंगू के 9 मरीज मिल चुके हैं, बरसात के दौरान बीमारी फैलने का खतरा है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले डेंगू का असर कम है, मलेरिया के अब तक 72 केस मिल चुके हैं।
--
गढ़ रोड सीएचसी में पहुंचे बुखार के 368 मरीज
गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में शुक्रवार को 1900 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे अधिक बुखार के 368 मरीज थे, सभी मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। त्वचा रोगियों की संख्या भी काफी रही।
विज्ञापन

ओपीडी की स्थिति
बुखार के मरीज----368
नेत्र रोगी--------120
त्वचा रोगी-------242
हड्डी रोगी-------132
पेट संक्रमण के रोगी---189
कोट -
जिन क्षेत्रों में बुखार अधिक है, वहां कैंप लगवाए जा रहे हैं। लुहारी के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का अनुपस्थिति पर वेतन काटा गया है। वहीं, बिन वजह ग्लूकोज चढ़ाने पर प्राइवेट चिकित्सक को भी नोटिस जारी किया है। बुखार के मरीजों का ध्यान रखा जा रहा है।---डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।

गांव डेहरा कुटी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें