फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

सार

हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हापुड़।जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी रविंद्र व अजय को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन

हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय ने हत्या के एक मामले में फैसला सुनाया। जिसमें कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ रुहेला ने बताया कि मोहल्ला सेंगेवाला गढ़मुक्तेश्वर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने कहा कि मोहल्ले के रविंद्र उर्फ टीटू व अजय ने उसके भाई विक्रम से उसका मोबाइल फोन लिया था। जिसको उसके भाई द्वारा वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे सात जनवरी 2019 को कबीरदास चौक गढ़मुक्तेश्वर पर बुलाया। जहां पर दोनों पहले से घात लगाकर बैठे थे। यह आरोपियों ने उसके भाई विक्रम की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उसके आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय कोर्ट में चल रही थी। उनके द्वारा मामले में मजबूत पैरवी की गई। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा मामले में आठ गवाह न्यायालय के समक्ष पेश किए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश छाया शर्मा ने मामले में शुक्रवार को निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी रविंद्र व अजय को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी रविंद्र पर 13 हजार रुपये व अजय पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें