फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को दस घंटे तक कलक्ट्रेट में बैठाया

सार

गन्ना किसानों का 274 करोड़ रुपये भुगतान नहीं किए जाने पर बुधवार को डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को दस घंटे तक कलक्ट्रेट में बैठाए रखा। डीएम मेधा रूपम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब भुगतान में विलंब नहीं चलेगा, समय से किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाना चाहिए।चीनी मिलों पर भुगतान की स्थितिचीनी मिल कुल भुगतान बकायासिंभावली 501.69 205बृजनाथपुर 193.56 69 कोट -दिनभर चीनी मिल के अधिकारियों को कलक्ट्रेट में बिठाकर भुगतान के संबंध में डीएम द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें चीनी मिलों ने दो दिन के अंदर 9 करोड़ का भुगतान करने की बात स्वीकारी है, दो दिन बाद फिर से डीएम ने इन अधिकारियों को तलब किया है, जिसमें भुगतान के संबंध में कार्रवाई होगी।--निधि गुप्ता, डीसीओ।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देशित करती डीसीओ - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को दस घंटे तक कलक्ट्रेट में बैठाया
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना किसानों का 274 करोड़ रुपये भुगतान नहीं किए जाने पर बुधवार को डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को दस घंटे तक कलक्ट्रेट में बैठाए रखा। रात आठ बजे मिल प्रबंधन ने दो दिन के अंदर 9 करोड़ का भुगतान करने और समस्त भुगतान भी जल्द करने का आश्वासन दिया। अब दो दिन बाद इन अधिकारियों को डीएम फिर से तलब करेंगी। उधर, मंगलवार रात भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी डीएम के समक्ष गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया था।
जिले की दोनों ही चीनी मिलें भुगतान के मामले में पिछड़ रही हैं। कई साल से लगातार यही परेशानी बनी आ रही है, बीते दिनों किसानों के प्रदर्शन पर मिल ने हर महीने 50 करोड़ के भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन समय के साथ यह आश्वासन भी हवाई हो गया। मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई, इसमें भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने गन्ना भुगतान की समस्या को उठाया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे डीएम मेधा रूपम ने दोनों मिल के गन्ना अधिकारी, सीएफओ व अन्य अधिकारियों को कलक्ट्रेट में तलब कर लिया। मिल अधिकारियों से भुगतान आज ही करने की बात कही, इस पर मिल प्रबंधन हड़बड़ा गया। डीएम ने लगातार छह घंटे तक उन्हें कलक्ट्रेट में ही बिठाए रखा, उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात पर डीएम ने आधा घंटे की मोहलत दी, इसके बाद फिर से सभी को कलक्ट्रेट में तलब कर लिया।
रात आठ बजे तक प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जहां मिल प्रबंधन पर नाराजगी जताई गई। चीनी मिल के अधिकारियों ने दो दिन के अंदर 9 करोड़ का भुगतान करने और बाकी अवशेष भुगतान भी नया सत्र शुरू होने से पहले ही निपटा देने का आश्वासन दिया। इस पर डीएम ने उन्हें कड़ी चेतावनी देकर वापस भेजा, साथ ही दो दिन बाद फिर से कलक्ट्रेट में तलब किया है। डीएम मेधा रूपम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब भुगतान में विलंब नहीं चलेगा, समय से किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन

चीनी मिलों पर भुगतान की स्थिति
चीनी मिल कुल भुगतान बकाया
सिंभावली 501.69 205
बृजनाथपुर 193.56 69
कोट -
दिनभर चीनी मिल के अधिकारियों को कलक्ट्रेट में बिठाकर भुगतान के संबंध में डीएम द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें चीनी मिलों ने दो दिन के अंदर 9 करोड़ का भुगतान करने की बात स्वीकारी है, दो दिन बाद फिर से डीएम ने इन अधिकारियों को तलब किया है, जिसमें भुगतान के संबंध में कार्रवाई होगी।--निधि गुप्ता, डीसीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें