फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के न पहुंचने पर उद्यमियों ने किया हंगामा

सार

अधिकारियों के न पहुंचने पर उद्यमियों ने किया हंगामा हापुड़।यह हापुड़ के उद्यमियों के लिए सही निर्णय नहीं है।कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग(नीटू) ने कहा कि धौलाना के एमजी रोड पर सड़कों की स्थिति दयनीय है, पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
उद्योग बंधुओं की बैठक में भाग लेते उद्यमी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियों के न पहुंचने पर उद्यमियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम आयोजित उद्योग बंधुुुओ की बैठक में उच्चाधिकारियों के मौजूद न होने पर उद्यमियों ने रोष जताया। हालांकि जो मुद्दे उद्यमियों ने अधिकारियों के समक्ष उठाए, अधिकारी उनके निस्तारण में भी असहाय नजर जाए। कुल मिलाकर बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी ने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सीएक्यूएम ने कोयला, लकड़ी, गत्ता और बायो डीजल से चलने वाले उद्योग धंधों को पीएनजी में बदलने के निर्देश जारी किए है। यह हापुड़ के उद्यमियों के लिए सही निर्णय नहीं है। कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग(नीटू) ने कहा कि धौलाना के एमजी रोड पर सड़कों की स्थिति दयनीय है, पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। सुरक्षा और स्ट्रीट लाइट राम भरोसे है। लेकिन जिले के आला अधिकारी व्यापारियों की सुनवाई नहीं कर रहे है। लेकिन व्यापारियों की समस्या का निदान करना तो दूर, सुनने के लिए भी कोई जिम्मेदार अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे। इसको लेकर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। व्यापारियों को समझाकर, वापस लौटाया। इस मौके पर पुरूषोत्तम चरन चौबे, विजेन्द्र गर्ग, राकेश अग्रवाल समेत काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें