फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लिए बैंक के बाहर मरीज के साथ तीन घंटे किया इंतजार

सार

रुपयों के लिए बैंक के बाहर मरीज के साथ तीन घंटे किया इंतजार धौलाना।करीब तीन घंटे तक प्रबंधक उन्हें टालता रहा।सूचना पर पहुंची एसडीएम ने इलाज के लिए एक लाख की धनराशि महिला के खाते से निकलवाकर परिजनों को दिलाई।
विज्ञापन
रूपये निकासी के लिये बैंक के बाहर एम्बुलेंस में बैठा मरीज का परिजन । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपयों के लिए बैंक के बाहर मरीज के साथ तीन घंटे किया इंतजार
विज्ञापन

धौलाना। ब्रेम हेमरेज से पीड़ित एंबुलेंस में लेटी महिला के परिजनों को बैंक प्रबंधक ने रुपये निकासी की अनुमति नहीं दी। तीन घंटों तक परिजन बैंक प्रबंधक की मिन्नत करने में लगे रहे। मौके पर पहुंची एसडीएम के हस्तक्षेप पर परिजनों को बमुश्किल एक लाख रुपये दिए।
मोहल्ला भाट निवासी प्रेमचंद शर्मा की पत्नि राधा शर्मा को चार माह पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। बृहस्पतिवार को अचानक राधा की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते महिला के पति और बेटा एंबुलेंस से गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि वह एंबुलेंस से ही अपने बेटों के साथ केनरा बैंक में रुपये की निकासी के लिए पहुंचे और शाखा प्रबंधक को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक ने नियमों का हवाला देते हुए उनकी पत्नी को बैंक में आने के लिए कहा। नकदी निकासी के फार्म पर अंगूठा लगाने की भी बात रखी गई लेकिन, प्रबंधन ने उनकी नहीं सुनी। करीब तीन घंटे तक प्रबंधक उन्हें टालता रहा। सूचना पर पहुंची एसडीएम ने इलाज के लिए एक लाख की धनराशि महिला के खाते से निकलवाकर परिजनों को दिलाई।
विज्ञापन

अग्रणी बैंक प्रबंधक आर विनोद कुमार का कहना है कि बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि महिला होश में नहीं थी जिस कारण धनराशि नहीं दी गई। एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें