साथ कारोबार करने का झांसा देकर लाखों की ठगी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा में व्यापार करने का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता बबीता ने बताया कि मोहल्ले में ही उसका एलईडी, फ्रीज, वांशिग मशीन के कवर तैयार करने का काम है। कुछ समय पहले पीड़िता के संपर्क में जिला अलीगढ़ के गांव सुमेरा दरियापुर के रहने वाले ब्रिजेश कुमार आया था। उसने साथ में व्यापार करने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी कर ली है। इतना ही नहीं उसकी कंपनी की ई-मेल आईडी को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की कंपनी को मिलने वाले आर्डर ब्रिजेश कुमार द्वारा बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी पर जाने लगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।