फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट से हथियारों के बल पर 9.50 लाख लूटे

सार

कलेक्शन एजेंट से हथियारों के बल पर 9.50 लाख लूटे धौलाना।बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी खेल का मैदान ने बताया कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी फिनो पेमेंट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर है।बैग में सेंटरों से एकत्र किए गए 9.50 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्शन एजेंट से हथियारों के बल पर 9.50 लाख लूटे
विज्ञापन

धौलाना। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे 334 पर कुराना टोल से आगे सिरोधन बाईपास के पास मंगलवार रात करीब दस बजे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। एसपी दीपक भूकर लूट की घटना का खुलासा करने के लिए छह टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी खेल का मैदान ने बताया कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी फिनो पेमेंट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर है। उसका कार्यक्षेत्र मुरादनगर, मोदीनगर, पिलखुवा व हापुड़ समेत अन्य स्थानों से जुड़ा है। इसके लिए उसने रिटेलर रखे हुए हैं। 20 सितंबर को उसका रिटेलर इकबाल मेंहदी निवासी शिकारपुर मोहल्ला मंडी अपने क्षेत्र मुरादनगर, मोदीनगर, पिलखुवा व हापुड़ से कैश एकत्र करके बाइक से वापस बुलंदशहर लौट रहा था। जैसे ही वह कपूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर हाईवे पर टोल प्लाजा से आगे सिरोधन बाईपास पर पहुंचा तो दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे डंडा मारकर गिरा दिया और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में सेंटरों से एकत्र किए गए 9.50 लाख रुपये थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूट की घटना होने पर पुलिस को सूचना दी। घंटों सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज किया। एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि खुलासे के लिए छह टीमें लगी हैं। टोल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लूट का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें