फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छेजा में रोकी निकासी, बारिश से घरों में घुसा पानी

सार

अच्छेजा में रोकी निकासी, कई घरों में घुसा पानी हापुड़।जिसके बाद बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया।संवाद- फोटो : HAPUR गांव अच्छेजा में नाले पर लगे बंद के कारण घर के अंदर घूसा नाले का पानी।
विज्ञापन
जनाव यह बाढ का पानी नहीं है: गांव अच्छेजा में तालाब में पानी न जाने के लिए नाले के ऊपर बंद लगा दिया। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छेजा में रोकी निकासी, कई घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

हापुड़। गांव अच्छेजा में तालाब में जाने वाले पानी को रोक दिया गया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों के घर में रखा सामान भी डूब गया। लोगों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
ग्राम निवासी सुधीर और कविता ने बताया कि गांव में तालाब और सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार और ग्राम प्रधान द्वारा तालाब का सही प्रकार से निर्माण नहीं कराया जा रहा है। गांव के पानी की निकासी ने लिए भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को बारिश के कारण ठेकेदार ने ग्राम प्रधान के कहने पर तालाब के लिए जा रहे नाले को मिट्टी से भरे कट्टे लगवाकर रोक दिया। बारिश के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया और लोगों के घरों में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की तो उसने अभद्रता की। घरों में पानी भर जाने से लोगों के चूल्हे से लेकर बिस्तर तक डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि मौके पर टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई गई थी, जहां भी जलभराव हुआ वहां से पानी को निकलवा दिया गया है।

गांव अच्छेजा में नाले पर लगे बंद के कारण घर के अंदर घूसा नाले का पानी। संवाद- फोटो : HAPUR

गांव अच्छेजा में नाले पर लगाया गया मिट्टी डालकर बंद। संवाद- फोटो : HAPUR

गांव अच्छेजा में नाले पर लगे बंद के कारण घर के अंदर घूसा नाले का पानी। संवाद- फोटो : HAPUR

गांव अच्छेजा में नाले पर लगे बंद के कारण घर के अंदर घूसा नाले का पानी। संवाद- फोटो : HAPUR

गांव अच्छेजा में नाले पर लगे बंद के कारण घर के अंदर घूसे नाले के पानी से सामान को बचाती बच्ची। संवा- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें