फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

सार

तीस किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार हापुड़।पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गांजे को ओडिशा से सस्ते दाम पर खरीदकर लाते थे और दिल्ली एनसीओ क्षेत्र में सप्लाई करते थे।पुलिस गिरोह के बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीस किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने रविवार रात गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को करीब तीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी लग्जरी कार में ओडिशा से गांजा छिपाकर यहां लाते थे और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इसकी सप्लाई करते थे।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार रात थाना धौलाना प्रभारी सतेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक प्रेमराज पुष्कर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गांव देहरा के आसपास दिखाई दिए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने ईदगाह रोड पर एक कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपियों ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी करते कार सवार चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कार की तलाशी लेने पर इनके पास से कट्टों में भरा हुआ करीब 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम जिला आगरा के थाना बरहन एत्मादपुर क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी यदुवीर, थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पीली पोखर निवासी मनीष सिंह, थाना ढोकी क्षेत्र के गांव टीकमपुर निवासी सौरभ सिसोदिया और जिला अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी विकास बताए हैं। इनके पास से गांजे के अलावा दस मोबाइल फोन, 21 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 2420 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से कर रहे थे तस्करी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से गांजे की तस्करी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गांजे को ओडिशा से सस्ते दाम पर खरीदकर लाते थे और दिल्ली एनसीओ क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस गिरोह के बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें