फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 गांवों तक पहुंचा लंपी वायरस, बुखार से तप रहे पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
104 गांवों में पहुंचा लंपी वायरस, बुखार से तप रहे पशु
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 104 गांवों में लंपी बीमारी फैल गई है, शनिवार को 21 नए पशु बीमार मिले हैं जिनमें से 15 पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक छह पशुओं की बीमारी के कारण मौत भी हो गई है।
गोवंशों में लंपी बीमारी का प्रकोप लगातार फैल रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन बीमारी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को अभियान चलाकर गांवों का सर्वे किया। इस दौरान चार नए गांवों में 21 लंपी संक्रमित पशु मिले। पशुपालकों को जागरूक कराते हुए इन संक्रमित पशुओं को अलग करा दिया है।
विज्ञापन

बीमार पशु बुखार से तप रहे हैं, जिन्हें निजात दिलाने के लिए बुखार की दवा दी गई है। बहुत से पशुओं ने खाना पीना भी छोड़ रखा है, जिनका लगातार इलाज किया जा रहा है। अब 104 गांवों में लंपी बीमारी फैल गई है, पशुपालक संक्रमित पशुओं का देसी उपचार भी कर रहे हैं।
पशुपालन विभाग की टीमों ने शनिवार को अभियान चलाकर टीकाकरण किया। अब तक 41100 पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। मृत पशुओं की रिपोर्ट शासन में भेज दी गई है।
विज्ञापन

-
जिले में लंपी बीमारी की स्थिति-
संक्रमित पशु----417
प्रभावित गांव----104
स्वस्थ पशु----178
उपचारित पशु--233
टीकाकरण-----41100
कोट-
लंपी संक्रमित पशुओं का उपचार शुरू करा दिया गया है, जिन पशुओं को पहले से उपचार चल रहा है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। पशुपालकों की पूरी मदद की जा रहा है। - डॉ.प्रमोद कुमार, सीवीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें