फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए की थी ममता की हत्या

विज्ञापन
मृतक महिला ममता का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए की थी ममता की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ में तीन सिंतबर को हुई सिपाही की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतका प्रेमी पर रिश्ता तोडऩे का दबाव बना रही थी, जिससे पीछा छुड़ाने के लिए उसने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के घर में रखा हुआ पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।
बाबूगढ़ के मोहल्ला मधुबन कॉलोनी निवासी शिवकुमार की पत्नी ममता (35) का शव तीन सितंबर की सुबह घर में फर्श पर पड़ा हुआ मिला था। मृतका के गले पर रस्सी के निशान थे। पति शिवकुमार मूल रूप से जिला मेरठ के रहने वाला है और उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में वह जिला शामली में तैनात है। दो सितंबर की रात को किसी ने ममता की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। मृतका के पिता ओमप्रकाश ने पति पर हत्या का शक जाहिर किया था।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि महिला की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को ट्रेस किया गया। वर्तमान में जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी व मूल रूप से गढ़ के करीमपुर निवासी प्रदीप कुमार की फेसबुक के माध्यम से मृतका से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच संदेश के जरिए बातचीत होने लगी। दोनों के बीच मेल मिलाप शुरू हो गया। करीब डेढ़ माह पहले प्रदीप की शादी एक युवती से तय हो गई। उसकी सगाई भी होने वाली थी, जिसे लेकर ममता नाराज थी और रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रही थी। जिसे लेकर उसका प्रदीप से झगड़ा चल रहा था। ऐसे में प्रदीप ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
पुलिस के अनुसार दो सितंबर की रात नौ बजे ममता से मिलने उसके घर आया। इस दौरान कुछ देर दोनों में बात हुई और फिर उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को धोखा देने का किया था प्रयास
सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए प्रदीप ने पूरा प्रयास किया। वह लाल रंग की कमीज व कैप पहनकर घर पहुंचा और घटना के बाद कमीज को उतार दिया और सफेद रंग की टीशर्ट मेें बाहर निकला। डेढ़ घंटे तक वह वहां रहा, हत्या करने के बाद उसने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे से बचने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सर्विलांस आदि की मदद से पुलिस की पकड़ में आ गया।

बाबूगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ा गया महिला की हत्या करने वाला आरोपी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें