फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
धौलाना के गांव बझैड़ा कला में गैंगेस्टर की सम्पत्ति कुर्क करती पुलिस ।संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गैंगस्टर की 50 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

धौलाना। करीब एक साल पहले धौलाना-गुलावटी मार्ग स्थित सौलाना मोड़ पर दिन दहाड़े प्रापर्टी डीलर की हत्या व अन्य आपराधिक मामलों में डासना जेल में बंद बझैड़ा कला निवासी यामीन उर्फ मुल्ला की 50 लाख की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर लिया ।
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि आम जनता में भय व आतंक व्याप्त कर अवैध रूप से धन अर्जित करने के वाले बझैड़ा कला निवासी यामीन की इस संपत्ति को डीएम के आदेश पर कुर्क किया गया है। यामीन उर्फ मुल्ला पर अपहरण, लूट, हत्या के प्रयास, हत्या जैसे जघन्य अपराधों के 18 मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के लिए उन्हें रिसीवर नियुक्त किया गया है। तहसीलदार धौलाना प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारी कपूरपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के आदेश के अनुपालन में अवैध रूप से अर्जित की गई अचल संपत्ति, एक मकान करीब 225 वर्ग गज मय पानी के प्लांट कीमत करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर किया गया। कार्रवाई के दौरान धर्मेंद्र सिंह, लाला राम शर्मा, रवि कुमार, मनीष, ज्योति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें