सराफ से आभूषण लेकर हड़पे 18 लाख रुपये
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाले सराफ से गहने लेकर एक व्यक्ति ने 18 लाख रुपये हड़प लिए। राजेंद्र नगर निवासी सत्यम वर्मा ने पुलिस में केस दर्ज कराते हुए बताया कि सराफा बाजार में उसकी सत्यम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर के रहने वाला सौरभ त्यागी उसका परिचित था। जिसके बाद सौरभ ने उससे जान पहचान बढ़ा दी। कुछ दिन पहले शादी के लिए उसने उसकी दुकान से 18 लाख रुपये के गहने लिए थे। पांच जुलाई 2022 को उसने एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने की बात कही है। लेकिन दस दिन बाद भी रुपये अदा नहीं किए गए। 15 जुलाई 2022 पीड़ित की सौरभ से रुपये मांगे तो आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर दी। इतना ही नहीं हत्या कराने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।