फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77.82 लाख की लकड़ी मंगाकर नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
77.82 लाख की लकड़ी मंगाकर नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला तारामिल निवासी अंकित गर्ग ने गुजरात के एक व्यापारी पर 77.82 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अंकित गर्ग ने बताया कि उसका लकड़ी का कारोबार है और ततारपुर मोड़ पर मैसर्स कात्यानी इंपेक्स के नाम से फर्म है। कंपनी की एक शाखा का कार्यालय गुजरात के गांधी धाम में भी है। वर्ष 2018 में उसने इस फर्म के जरिए मैसर्स श्रद्धा टिंबर अंजार फर्म के मालिक गुजरात के मेघपर बोरिची के विट्ठल नगर निवासी राजेश गुप्ता को 91.22 लाख रुपये की इमारती लकड़ी सप्लाई की थी। फर्म के मालिक ने कुछ रुपये दे दिए, जबकि 77.82 लाख रुपये बकाया रह गए। कोरोना काल का बहाना बनाकर राजेश रुपये लौटाने के नाम पर टरकाता रहा। अब आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया है। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले में आरोपी व्यापारी राजेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें