फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्केट में क्रॉकरी शोरूम में लगी आग

विज्ञापन
गोल मार्केट में क्रॉकरी की दुकान पर लगी आग के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गोल मार्केट में क्रॉकरी के शोरूम में लगी आग
विज्ञापन

हापुड़। शहर के व्यस्ततम गोल मार्केट में बुधवार शाम गांधी क्रॉकरी के गोदाम की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदार और लोगों ने भागकर जान बचाई, जिससे कुछ देर के लिए बाजार में भगदड़ की स्थिति रही। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। देर रात तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
गोल मार्केट निवासी विशाल पुत्र श्याम सुंदर गांधी की घर के पास ही गांधी क्रॉकरी की दुकान है। शाम के समय दुकान की तीसरी मंजिल स्थित गोदाम से लोगों ने धुआं उठता देख प्रथम तल पर मालिक को सूचना दी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर दुकानदारों व लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एएसपी मुकेश कुमार मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, सीओ अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरूआत में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग नीचे की मंजिल तक न पहुंचे इसके लिए पुलिस और लोगों ने सामान निकालना शुरू किया। लेकिन तीसरी मंजिल से जलता हुआ सामान नीचे गिरने लगा, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया। लेकिन देर रात तक दमकम विभाग की गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन

दिवाली के लिए स्टॉक किया था माल
क्रॉकरी मालिक ने बताया कि आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दिवाली के लिए पिछले कुछ दिनों से माल का स्टॉक गोदाम में किया जा रहा था। लेकिन अब आग से सब खत्म हो गया।

गोल मार्केट स्थित क्रॉकरी की दुकान में लगी आग की उठती लपटें। संवाद- फोटो : HAPUR

गोल मार्केट स्थित क्रॉकरी की दुकान में लगी आग। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें