फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बिजलीघर पर हंगामा, अधीक्षण अभियंता की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
बिजलीघर पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
किसानों का बिजलीघर पर हंगामा, अधीक्षण अभियंता की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन

हापुड़। ऊर्जा निगम द्वारा नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटर के विरोध में सोमवार को किसानों ने अतरपुरा बिजलीघर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। तीन घंटे तक अधिकारियों से चली गहमागहमी के बाद भी वार्ता सफल नहीं हो सकी। इस बीच अधीक्षण अभियंता की तबीयत भी खराब हो गई, उन्हें बीच से ही जाना पड़ा। एसडीएम भी किसानों को समझाने के लिए आए, लेकिन निष्कर्ष न मिलने पर वह भी चले गए। किसानों ने अब आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया था। अब नलकूपों का बिल आधा किया गया है, लेकिन मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जिसका भविष्य में किसानों को बड़ा नुकसान होगा। शासन ने आदेश किया है कि किसानों से मीटर की रीडिंग वाला बिल नहीं लिया जाएगा, तो फिर मीटर लगाने का औचित्य ही क्या है।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में किसान नलकूपों के मीटर उखाड़कर बिजलीघर पहुंच गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के नहीं आने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह और एसडीओ यशेंद्र कुमार किसानों को समझाने का प्रयास करने लगे। किसानों की मांग पर एसडीएम ने कहा कि जल्द ही जिलास्तरीय बैठक कर इसमें किसानों की समस्या को रखा जाएगा, तब तक किसान मीटर उखाड़ना बंद कर दें।
लेकिन किसानों ने विरोध करते हुए कहा कि जब तक बैठक हो तब तक मीटर न लगाए जाएं। इस पर किसानों और अधिकारियों की गहमा गहमी होती रही, इसी दौरान अधीक्षण अभियंता यूके सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें धरने के बीच से जाना पड़ा। एसडीएम ने किसानों को फिर से समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो वह भी धरना स्थल से चले गए।
किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया। देर शाम तक धरने पर डटे किसानों ने अब सामूहिक रूप से नलकूपों पर लगे विद्युत मीटर उतारने की योजना बनाई है। धरना प्रदर्शन के दौरान बबली सिंह, नीलम सिंह, खुशनूद, भवेंद्र सिसौदिया, महिपाल सिंह, अनिल त्यागी, बुद्ध प्रकाश शर्मा, पीके वर्मा, शोभाराम आर्य, हरीश त्यागी, चंद्रशेखर बाना, सुरेंद्र सिंह बाना, मुकेश त्यागी, मनोज त्यागी, पालूराम जाटव, ललित त्यागी, टीटू त्यागी, इंद्रवीर सिंह, कुंवरपाल सिंह, श्याम सुंदर त्यागी, भुल्लन सिंह, राजेश शर्मा, इफ्तेकार खां, अमित चौधरी, नौशाद खां, कन्हैया त्यागी, सतीश चंद त्यागी मौजूद रहे।
भाकियू भानु ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर गढ़ से मेरठ चलने वाली रोडवेज बसों का के संचालन में अव्यवस्था को उठाया। निराश्रित पशुओं के आतंक से फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की। जिलाध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, इसका जल्द भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

लंपी बीमारी के रोकथाम में लापरवाही का आरोप
भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपकर, जिले में फैली लंपी बीमारी के रोकथाम में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव राकेश त्यागी ने सिखैड़ा-दत्तियाना मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें