मंदिर के पुजारी से 2.10 लाख ठगे
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी से राइस पुलर धातु दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 2.10 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सिमरौली के पास हनुमान मंदिर के पुजारी विश्वनाथ पटोरिया ने बताया कि कुछ समय पहले उसका संपर्क बिहार के लखीसराय के ईस्ट तरमानंद नगर के रहने वाले शरद चंद्रा से हुआ था। शरद चंद्रा ने उसे जादुई राइस पुलर धातु दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने उससे 2.10 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने धातु उपलब्ध नहीं कराई। उससे रुपये मांगे तो आरोपी ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, जिसके बाद उसने एसपी से शिकायत की। एसपी दीपक भूकर के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।