फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्कर भाइयों की 45 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
धौलाना में स्थित मकान पर सील लगाते पुलिसकर्मी । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पिपलैड़ा में गांजा तस्कर भाइयों की 45 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

धौलाना। शासन से मिले निर्देशों के बाद जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शुरू हो गई है। जिसके तहत मंगलवार को धौलाना में बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी की संस्तुति पर गांव पिपलैडा में दो गांजा तस्कर भाइयों की 45 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार धौलाना प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने गैंग के सरगना सद्दाम पुत्र इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन, नफीस पुत्र इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन निवासी पिपलैड़ा के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों भाइयों के संयुक्त मकान को कब्जे में लेते हुए 45 लाख रुपये की कीमत के मकान को सील करते हुए बोर्ड लगा दिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में विभिन्न थानों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें नफीस पर 32 और सद्दाम पर 22 मुकदमे हैं। लंबे समय से दोनों गांजे की तस्करी में लिप्त हैं। इसी अवैध कारोबार से धन अर्जित करके बनाए गए मकान को कुर्क किया गया है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा मुनीष प्रताप सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह, चौकी प्रभारी यूपीएसआईडीसी उप निरीक्षक संदीप चौधरी समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें